बेटी का नामकरण कर चर्चाओं में आए आतिफ असलम, जानिए नाम और इसका मतलब
मशहूर सिंगर आतिफ असलम के घर बेटी ने जन्म लिया है। नया बच्चा आतिफ और उनकी पत्नी भरवाना का तीसरा बच्चा है। आतिफ ने बेटी के जन्म के साथ ही नामकरण भी किया है।

मशहूर सिंगर आतिफ असलम के घर बेटी ने जन्म लिया है। नया बच्चा आतिफ और उनकी पत्नी भरवाना का तीसरा बच्चा है। आतिफ ने बेटी के जन्म के साथ ही नामकरण भी किया है। सिंगर ने अपनी बेटी का नाम कुछ ऐसा रखा है कि हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा है।

23 मार्च को हुआ था आतिफ की बेटी का जन्म

अगर आप भी कुछ अच्छे नामों की तलाश में हैं तो आतिफ की बेटी के नाम से अंदाजा लगा सकते हैं। आतिफ की बेटी का जन्म 23 मार्च 2023 को हुआ है। आतिफ ने अपनी बेटी का नाम 'हलीमा' रखा है। हलीमा नाम का अर्थ मिस्र में कोमल होता है। मुस्लिम बच्चों के नाम में, हलीमा का अर्थ कोमल, सौम्य, धैर्यवान और मानवीय होता है।

'मेरे दिल की नई रानी आ गई'

आतिफ असलम ने कैप्शन में लिखा- आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. मेरे दिल की नई रानी आ गई है। बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें। हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक

Advertisment
सम्बंधित ख़बरें
Copyright © 2022-23 . Bharat24 All rights reserved