बिहार के डिप्टी CM Tejashwi Yadav बने पिता, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म, बहन रोहिणी आचार्य ने दी ये जानकारी
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोमवार सुबह तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है. रोहिणी ने लिखा- 'भाई और भाभी के चेहरे पर मुस्कान रहे, मेरे घर में हमेशा खुशियों का वास रहे'

राजश्री लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं

बता दें कि गर्भावस्था के दौरान तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री दिल्ली स्थित अपने घर में रह रही थीं. राजश्री लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मार्च के आखिरी हफ्ते में डिलीवरी की तारीख बताई थी।

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में राजश्री से शादी की थी। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव ने लव मैरिज की थी। एक जानकारी के मुताबिक पिता लालू यादव और राबड़ी देवी प्रेम विवाह के लिए तैयार नहीं थे. बेटे तेजस्वी की जिद के आगे सब मान गए। घरवालों की रजामंदी के बाद दोनों ने चट मंगनी-पट ब्याह रचा लिया था।

Advertisment
सम्बंधित ख़बरें
Copyright © 2022-23 . Bharat24 All rights reserved