Jaipur में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन, साढ़े 4 लाख विप्र बंधुंओं को जुटाने का दावा

    महापंचायत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,उत्तरप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सांसद सी.पी.जोशी, रामचरण बोहरा, घनश्याम तिवाड़ी, राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा और पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी सहित कई नेताओं ने शिरकत की- देखें वीडियो

    राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को ब्राह्मण महापंचायत हुई। महापंचायत में सरकार के सामने कई बड़ी मांगे रखी गई थी। महापंचायत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,उत्तरप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई लोग पहुंचे थे। महापंचायत के दौरान प्रदेश के प्रमुख संत भी मौजूद थे। इन सभी पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।