अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट, अमिरों की लिस्ट में 25वें स्थान के बाहर

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने ऐसी हलचल मचाई कि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एक के बाद एक अमीरों की लिस्ट में फिसलते नजर आ रहे हैं.

    अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं.... कुछ महीने पहले तक वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर विराजमान थे.. लेकिन वर्तमान में अडानी 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ती में भारी गिरावट आई है। उनके नेटवर्थ में गिरावट इस कदर हो रही है कि मानों किसी ने गजब की बुरी नजर लगा दी हो। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने तो ऐसा तहलका मचाया कि वो लगातार एक के बाद एक अमीरों की लिस्ट में फिसलते नजर आ रहे हैं।

    142 अरब डॉलर का हो चुका है नुकसान 

    पिछले महीने के 24 तारीख को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद से Gautam Adani की कंपनियों के ग्रुप को बाजार पूंजीकरण में करीब 142 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। बुधवार को अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 10.4% की गिरावट आई। जिसके बाद वो अब दुनिया के अमिरों की लिस्ट में 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

    फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी की कुल संपत्ति 45 अरब डॉलर से कम होने के बाद वे टॉप 25 से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स की जारी लिस्ट के अनुसार अडानी का स्थान 26वें और ब्लूमबर्ग लिस्ट में वे 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।