× होम भारत राज्य खेल एंटरटेनमेंट लाइफस्टाइल क्राइम विजुअल स्टोरीज टेक ज्ञान धर्म दुनिया
सौतेली बेटी का यौन शोषण करता था पिता, मां ने भी दिया पति का साथ, ऐसे खुला राज
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लड़की की मां और सौतेले पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, पॉस्को कोर्ट ने सुनवाई के बाद मां और पिता दोनों को पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई।

गुजरात के अहमदाबाद से रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी सौतेली बेटी का जबरन यौन शोषण करता था और पिता की इस हरकत में लड़की की मां ने भी उसका साथ दिया. पिता की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने एक दंपत्ति की सलाह ली। उसने दंपती की मदद से पिता के यौन शोषण का वीडियो बना लिया और सबूत के साथ पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लड़की की मां और सौतेले पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पॉस्को कोर्ट ने सुनवाई के बाद मां और पिता दोनों को पांच-पांच साल जेल की सजा सुनाई।

मां के कहने पर भी यौन शोषण बंद नहीं हुआ

अहमदाबाद के गेरातपुर में रहने वाली 17 साल की एक लड़की वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करती थी. लड़की के इस शौक ने उसे यौन शोषण से बचाने में मदद की। पुलिस के मुताबिक दिसंबर 2021 में कोरोना के दौरान 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां (52) व सौतेले पिता (38) के साथ रहने आ गई थी। किशोरी की चार बहनें थीं, जिनमें वह सबसे छोटी थीं। किशोरी की बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। लड़की अपने मां और पिता के साथ रहने लगी थी। इसी बीच उसके सौतेले पिता ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। लड़की ने इसकी शिकायत अपनी मां से की, लेकिन यौन उत्पीडऩ बंद नहीं हुआ। इसलिए उसने पास में रहने वाले एक दंपत्ति से इस बारे में बात की और उनकी सलाह पर यौन शोषण का वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। किशोरी द्वारा बनाए गए वीडियो में मां यह कहते हुए पकड़ी गई कि पहले शादी कर लेने दो। तब तक इंतजार करो

किशोरी को 1 लाख की मदद देने का निर्देश 

ट्रायल के दौरान लड़की द्वारा बनाया गया वीडियो कोर्ट में सबसे बड़ा सबूत साबित हुआ। न्यायाधीश ने वीडियो पर सौतेले पिता के व्यवहार को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त सबूत माना। अदालत ने दोनों पर नौ-नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया और राज्य सरकार को किशोरी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी आदेश दिया.

Advertisment
सम्बंधित ख़बरें
Copyright © 2022-23 . Bharat24 All rights reserved