मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर हुई भविष्यवाणी, MP में 145 सीट जीत रही है यह पार्टी!.. नेताओं में हलचल

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि इस बार हम चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि मैं दावा करता हूं कि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी को 135 से 145 सीटें मिलेंगी।

    मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश हिंदी भाषी राज्यों में एक महत्वपूर्ण राज्य है। लोकसभा से ठीक पहले यहां चुनाव का होना सेमीफाइनल के तौर पर देखा जाता है। क्योंकि यहीं से फाइनल यानी 2024 की हवा का रूख पता चलता है। इसलिए मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों में हर पार्टी चाहेगी कि वहां अपना झंडा बुलंद हो। इस बीच राजनीति के दिग्गजों ने भी अपने-अपने स्तर पर दावों की झड़ी लगा दी है.

    दिग्विजय सिंह का दावा 

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि इस बार हम चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि मैं दावा करता हूं कि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी को 135 से 145 सीटें मिलेंगी। बता दें कि चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह सक्रिय भूमिका में हैं। वह लगातार क्षेत्रों में जा रहे हैं और कार्यक्रम कर रहे हैं।

    मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने पिछली बार भी कहा था कि प्रदेश में हमारी (कांग्रेस) की सरकार बनेगी. हमें 126 सीटें जीतने का अनुमान था लेकिन विंध्य क्षेत्र में केवल 6 सीटें मिलीं। मैंने भविष्यवाणी की थी कि हमें 17 सीटें मिलेंगी। मैं इस बार फिर कह रहा हूं कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम 135 से 140 सीटें जीतेंगे।

    विंध्य में डरी हुई है कांग्रेस!

    2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार जरूर बनी, लेकिन पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। उस चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान विंध्य क्षेत्र में ही हुआ था. विंध्य में 30 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटें हैं। विधानसभा की 30 में से 24 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. जबकि कांग्रेस के खाते में महज 6 विधानसभा सीटें हैं।

    बीजेपी भी सक्रिय

    विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी भी सक्रिय हो गई है। सूबे में इस वक्त बीजेपी की सत्ता है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की योजनाओं का जमकर प्रचार कर रहे हैं. लाडली बहना योजना का जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना बताया जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।