Krishna Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर के मंदिरों में आस्था का सैलाब!

Krishna Janmashtami 2026: देशभर में जन्माष्टमी का उल्लास, मथुरा-वृंदावन से दिल्ली और द्वारका तक मंदिरों में भव्य सजावट, विशेष पूजा और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

Bharat 24

Krishna Janmashtami 2026: देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है. सुबह से ही देश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और मंगल आरती का आयोजन किया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं. कई मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

जन्माष्टमी को लेकर सबसे खास रौनक भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और उनकी कर्मभूमि मानी जाने वाली द्वारका में देखने को मिल रही है. यहां मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है और भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया है. सुबह की शुरुआत मंगल आरती के साथ हुई, जिसके बाद मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी.

ये भी पढ़ें- Nepal Flood: नेपाल में कहर बेशुमार! मलबे में जारी है जिंदगी की तलाश, बढ़ता जा रहा मौतों का आंकड़ा