पुणे केस में नया मोड़, केतन की हत्या से पहले सिया के पास था ये सामान, पुलिस ने शुरू की जांच

Chetan And Siya Case: पुणे हत्याकांड की जांच में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की मौत के बाद उनका मोबाइल फोन कुछ समय तक उनकी मंगेतर सिया गोयल के पास था. बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को लौटा दिया.

New revelation in the Pune murder case Ketan mobile was with Siya for some time
Image Source: Social Media

Chetan And Siya Case: पुणे हत्याकांड की जांच में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की मौत के बाद उनका मोबाइल फोन कुछ समय तक उनकी मंगेतर सिया गोयल के पास था. बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को लौटा दिया. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फोन उसके पास रहने के दौरान उसमें से कोई सबूत तो नहीं मिटाया गया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत हुई थी. आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उन्हें एक चट्टान से धक्का दे दिया. इस घटना में केतन की मौत हो गई. केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी.

जांच में क्या सामने आया?

इस मामले में पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है. दोनों फिलहाल 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं.जांच के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि वह यह पता लगाना चाहती है कि केतन का मोबाइल सिया के पास रहने के दौरान उसमें से कोई जरूरी जानकारी, मैसेज या दूसरा सबूत तो नहीं हटाया गया.

घटनास्थल पर दोबारा हुई जांच

बुधवार को पुलिस चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले लेकर गई, जहां पूरी घटना को दोबारा समझने के लिए क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन किया गया. इससे पहले रविवार को सिया गोयल को भी घटनास्थल पर ले जाया गया था. उस दौरान पुलिस ने एक डमी का इस्तेमाल कर यह देखा कि घटना किस तरह हुई थी.

मोबाइल फोन को लेकर जांच जारी

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से पहले सिया ने किसी बहाने से केतन का मोबाइल अपने पास ले लिया था. बाद में उसने यह फोन केतन के परिवार को दे दिया. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फोन उसके पास रहने के दौरान उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या सबूत मिटाने की कोशिश तो नहीं हुई.

केतन के पिता ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा सिया और चेतन की बढ़ती नजदीकी को लेकर परेशान रहता था. उन्होंने यह भी कहा था कि सिया अक्सर चेतन का जिक्र करती थी.

शिकायत में यह भी बताया गया है कि सिया ने शादी से पहले बाली जाने की उनकी तय यात्रा को भी रद्द करवा दिया था. पुलिस इन सभी बातों को जांच का हिस्सा मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- Pune Child Rape: 4 साल की मासूम को मिला इंसाफ, रेप और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को होगी फांसी की सजा