एकतरफा प्यार का नशा, लड़की कहीं भी जाती लड़का वहां पहुंच जाता, ऐसे करता था ट्रैक

    गुजरात के सूरत से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर एक लड़के ने ऐसी शरारत की, कि लोग हैरान रह गए। लड़का अपनी प्रेमिका की आवाजाही पर नजर रखने के लिए उसने स्कूटी में ही जीपीएस लगा दिया।

    गुजरात के सूरत से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर एक लड़के ने ऐसी शरारत की, कि लोग हैरान रह गए। लड़का अपनी प्रेमिका की आवाजाही पर नजर रखने के लिए उसने स्कूटी में ही जीपीएस लगा दिया। इसके बाद वह आसानी लड़की का पीछा करने लगा। लड़की कहीं भी जाती, लड़का वहां पहुंच जाता। शुरुआत में तो लड़की को नॉर्मल सा लगा। लेकिन जब यही हरकत बढ़ने लगी, तो उसने अपने परिजनों से शिकायत की और थाने में मामला दर्ज कराया। 

    इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

    पूरा मामला ये है कि निकुंज पटेल नाम के लड़के की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक लड़की से हुई। लड़के ने इस दोस्ती को प्यार बदलने की कोशिश की। लेकिन लड़की नहीं मानी। जानकारी के मुताबिक, दोनों अलग-अलग जाति के थे। निकुंज लगातार लड़की पर प्रेम का दबाव बनाने लगा। 

    चुपके से लगाया था जीपीएस 

    लड़की के बार-बार इंकार करने के बाद निकुंज ने कुछ ऐसा सोचा, जैसा शायद ही किसी प्रेमी ने सोचा हो। उसके दिमाग में आइडिया आया कि क्यों ना उस पर हर पल निगाहें रखने के लिए जीपीएस का इस्तेमाल किया जाए। फिर उसने चुपके से जाकर लड़की की स्कूटी में जीपीएस ट्रेकर सिस्टम लगा दिया। इसके बाद लड़की जहां जाती वहां लड़का पहुंच जाता। इसके अलावा वो लड़की को दिन में कई बार कॉल कर के परेशान भी करता था। जब मामला हद से बढ़ने लगा तो लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की। 

    आरोपी गिरफ्तार 

    पुलिस की जांच में पता चला कि लड़का स्कूटी में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस के साथ में एक सिम कार्ड भी लगाया था। जिसके जरिए वह लड़की के हर लोकेशन का पता लगाता रहा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।