Ramadan 2023: भारत में रोजे कब से शुरू होंगे ? जानें सहरी और इफ्तार का समय

    भारत में पहला रोजा कब होगा... अगर सऊदी अरब में गुरुवार का पहला रोजा है तो भारत में शुक्रवार यानी 24 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा.

    Ramadan 2023: रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के लिए बहुत पवित्र माना जाता है और इस पूरे महीने में रोजा रखते हैं. है. रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. अब  सऊदी अरब में तो 22 मार्च को चांद देखा गया यानी उनका पहला रोजा आज गुरुवार से शुरु हो गया है. लेकिन भारत में पहला रोजा कब होगा... तो आपको बता दें कि अगर सऊदी अरब में गुरुवार का पहला रोजा है तो भारत में शुक्रवार यानी 24 मार्च (Ramadan 2023 Date) को पहला रोजा रखा जाएगा. 

    भारत में कब दिखेगा चांद ? 

    22 मार्च को रमजान का चांद सऊदी अरब में नजर आया है ऐसे में  उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को भारत में चांद नजर आ सकता है. वहीं प्रमुख मुस्लिम संस्थाओं की ओर से ऐलान किया गया कि, जुम्मा यानी शुक्रवार के दिन से रोजा की शुरुआत होगी. ऐसे में पहली रमानुकूल मुबारक 24 मार्च को होगी.

    रोजे की सहरी और इफ्तार का समय

    रोजा शुरू करने से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है. शुक्रवार 24 अप्रैल को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा. आइए जानते हैं रोजे की सहरी और इफ्तार का समय (Sehri and Iftar Time) कब होगा ?

    रोजे की सहरी का समय- सुबह 05:01 बजे
    शाम में इफ्तार का समय- 06:37 बजे 

    रमजान का महीना पवित्र क्यों ? 

    बता दें कि रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना होता है और इसकी शुरुआत चांद देखने के बाद होती है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इस पाक माह मे पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं इसलिए यह महीना बहुत पवित्र माना जाता है.