दोस्त से कहा- 'तू मेरी पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड', इतना सुनते ही लड़का लेने लगा फीमेल हॉर्मोन की दवा

    एक लड़का और लड़की के बीच की प्रेम कहनी तो आम बात है। लेकिन जब आपको ये सुनने को मिले कि एक लड़का दूसरे लड़के से कहता है कि 'तू मेरी पिछले की जन्म गर्लफ्रेंड' और दूसरा लड़का लड़की बनने की तैयारी करने लगता है, तो हैरानी होती है।

    लड़का और लड़की के बीच प्यार का होना आम बात है। लेकिन जब आपको यह सुनने को मिले कि एक लड़का दूसरे लड़के से कहता है कि 'तू मेरी पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड' और इतना सुनते ही लड़का लड़की बनने की तैयारी में लग जाए तो हैरानी होगी। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला है.

    कोर्ट जाने की तैयारी में युवक का परिवार 

    एक युवक अपने दोस्त के कहने पर फीमेल हार्मोंन की दवाइयां ले रहा है। दोस्त उसे अपने पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड मानता है। उसके कहने पर युवक कम से कम आठ बार हार्मोनल थैरेपी ले चुका है। अब उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा है। युवक का परिवार इसके खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।

    युवक के परिजनों को हैरान तब हुई जब देखा कि उसके लड़के व्यवहार में बदलाव आ रहा है। उसे मनाने की काफी कोशिश की गई, उसके दोस्त से भी बात की गई लेकिन दोनों नहीं मानें। युवक के परिजन अब उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहते हैं। 

    लड़की बनने के लिए कर चुका है 80 हजार खर्च 

    हार्मोन हार्मोंन की दवाइयां ले रहा युवक 19 साल का है। वह इंजीनियरिंग के पहले साल का विद्यार्थी है। कॉलेज में उसकी मुलाकात उस युवक से हुई जो उसे अपनी गर्लफ्रेंड मानता है। दोनों पहले दोस्त बने। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोस्त उसे अपने पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड मानने लगा और उसे लड़की बनने की सलाह दी। दोस्त के कहने पर उसने फीमेल हार्मोन लेना शुरू किया। दोस्त उसके हार्मोनल थैरेपी पर अब तक करीब 80 हजार रुपये खर्च कर चुका है।