पहले प्यार को भुलाने के लिए शिखर धवन ने फैंस को दी ये सलाह, Video जमकर हो रहा वायरल

    सोशल मीडिया पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन काफी सुर्खियां बटौरते रहते हैं। इसके पीछे का कारण उनका एक्टिव रहना है। अपनी निजी जिंदगी में धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो धवन के फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

    प्यार पर की बात

    इस वीडियो में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज धवन प्यार के बारे में कुछ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धवन को कहते हुए सुना जा सकता है कि कौन कहता है कि पहले प्यार को भुलाया नहीं जा सकता। बस दूसरी वाली मस्त होनी चाहिए। इस वीडियो को धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रविवार को पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है।

    लोगों ने दिया शानदार रिएक्शन

    धवन के इस वीडियो पर लोग अब जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कैप्शन में धवन ने लिखकर लोगों से पूछा कि आपकी इसपर क्या राय है? पोस्ट के नीचे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शिखर भाई आपका अलग ही चल रहा है। एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिखर भाई अब आप शादी कर लो। 

    IPL 2024 में इस टीम के साथ नजर आएंगे धवन

    बता दें कि IPL 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए धवन नजर आने वाले हैं। पिछले सीजन में भी धवन ने पंजाब किंग्स की कमान अपने हाथों संभाली थी। हालांकि 2023 के आईपीएल में पंजाब टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन साल 2024 में फैंस को उनकी टीम से काफी उम्मीदें हैं। देखना यह होगा कि क्या अब पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन दिखाएगी?