2000 रूपये से बनाया 100 करोड़, महज 24 की उम्र संकर्ष चंदा ने तोड़ा शेयर बाजार का चक्रव्यूह

    संकर्ष चंदा की शेयर बाजार में दिलचस्पी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपनी बीटेक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। शुरुआत में शेयरों में 2000 रुपये का निवेश किया। करीब 2 साल के लिए उन्होंने 1.5 लाख रुपए का निवेश किया। ये डेढ़ लाख दो साल में 13 लाख रुपये हो गए थे।

    2000 रूपये से बनाया 100 करोड़, महज 24 की उम्र संकर्ष चंदा ने तोड़ा शेयर बाजार का चक्रव्यूह

    शेयर बाजार के चक्रव्यूह को तोड़ने का तरीका जिसने भी सीख लिया समझ लो वो मालामाल हो गया। बहुत कम लोग जानते हैं कि कब किस स्टॉक में निवेश करना है, कितना निवेश करना है और कब निकालना है। जो लोग इस निवेश की चाल को भांप लेते हैं वे करोड़ों-अरबों के खेल में उलझे रहते हैं। शेयर बाजार के कुछ दिग्गज खिलाड़ी जैसे बिग बुल्स, राकेश झुनझुनवाला, राधाकिशन दमानी, डॉली खन्ना जैसे निवेशकों को तो आप जानते ही हैं, लेकिन आज हम आपको एक युवा दिग्गज संकर्ष चंदा के बारे में बताते हैं। जिन्होंने महज 24 साल की उम्र में 100 करोड़ की संपत्ति जमा कर ली है।

    17 साल की उम्र में शुरू की थी ट्रेडिंग

    संकर्ष चंदा लाइमलाइट से दूर रहते हैं। साधारण टी-शर्ट और शॉट्स पहनते हैं। इसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि यह लड़का कुछ करता है, लेकिन हकीकत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस उम्र में लोग फिल्में देखने और खेलने में अपना समय व्यतीत करते हैं, उस युग में संकर्ष ने अरबों की संपत्ति अर्जित की है। संकर्ष चंदा उम्र में भले ही छोटे हों, लेकिन शेयर बाजार के चक्रव्यूह को तोड़ना उन्होंने बखूबी सीख लिया है। हैदराबाद के रहने वाले संकर्ष ने 17 साल की उम्र में ट्रेडिंग शुरू की थी। अब तक वह करोड़ों रुपये जमा कर चुके हैं।

    बीच में ही छोड़ दी बीटेक की पढ़ाई

    वर्ष 2016 में, जब संकर्ष चंदा बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा से बी.टेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे, तब उनकी रुचि शेयर बाजार और ट्रेडिंग में हो गई। उन्होंने अमेरिकी अर्थशास्त्री बेंजामिन ग्राहम का एक लेख पढ़ा, जिसके बाद वे शेयर बाजार को बहुत ध्यान से समझने लगे। शेयर बाजार में दिलचस्पी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपनी बीटेक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। शुरुआत में शेयरों में 2000 रुपये का निवेश किया। करीब 2 साल के लिए उन्होंने 1.5 लाख रुपए का निवेश किया। ये डेढ़ लाख दो साल में 13 लाख रुपये हो गए थे।

    पैसे से पैसा बनाने की कला जान गए संकर्ष 

    संकर्ष ने शेयर बाजार की नब्ज भांप ली थी। वह उसकी सारी चालें समझ चुका था। फिर क्या था, उन्होंने सावार्ट नाम से अपनी खुद की फिनटेक स्टार्टअप कंपनी शुरू की। वे लोगों को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में निवेश करने में मदद करने लगे। इस स्टार्टअप को शुरू करने के लिए उन्होंने 8 लाख रुपए के शेयर बेचे। संकर्ष की यह कंपनी चलने लगी। दो साल के अंदर ही उनकी कंपनी की वैल्यूएशन 40 लाख रुपए पर पहुंच गई। संकर्ष पैसे से पैसा बनाने की कला बखूबी जान गया। उन्होंने स्टार्टअप द्वारा कमाए गए पैसों को शेयर बाजार में निवेश किया। उनकी कुल संपत्ति अब 100 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें शेयर बाजार में निवेश और उनकी कंपनी का मूल्यांकन शामिल है।