कत्ल की सजा काट रही महिला कैदी ने की सेक्स की डिमांड,बोली- जेल में महिला-पुरुषों को रात में साथ रखा जाए!

    फेक बार्बी के नाम से मशहूर इस मॉडल ने अब जेल के अंदर बेहद अजीब तरह की मांगे की हैं जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैं।

    आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने वाले हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। क्या ऐसा भी हो सकता है? जिसने पहले प्रेमी की बेरहमी से हत्या की इसके बाद अब वह जेल के अंदर अजीबोगरीब डिमांड कर रही हैं। यह कोई और नहीं बल्कि इंग्लिश मॉडल अबीगैल व्हाइट है।  अबीगैल व्हाइट पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या कर दी। अब इस हत्या के आरोप में इंग्लैंड की एक जेल में 18 साल की सजा काट रही है। जेल में सजा काटने के दौरान ही उसने एक ऐसी कर दी जिससे जेल प्रशासन भी हैरान हो गया।

    प्रेमी की हत्या के मामले में 18 साल की सजा

    फेक बार्बी के नाम से मशहूर ये मॉडल इंग्लैंड के 22 साल की फुटबॉल प्लेयर ब्रैडली लेविस के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों के तीन बच्चे भी हैं, लेकिन पिछले साल मार्च में फेक बार्बी ने अपने बॉयफ्रेंड पर किचन में रखे 7 इंच के चाकू से हमला कर दिया था. हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। दरअसल लुईस इस मॉडल से अलग होना चाहती थीं, लेकिन अबीगैल इसके लिए तैयार नहीं थीं।

    जेल में सेक्स की मांग

    अबीगैल व्हाइट के खिलाफ लुईस पर हत्या का आरोप लगाया गया। महीनों तक कोर्ट केस चला। पूछताछ हुई। अंततः अदालत ने अबीगैल को दोषी पाया। हालांकि, अबीगैल का कहना है कि वह सिर्फ अपने प्रेमी को डराने की कोशिश कर रही थी और गलती से उसे मार डाला। लुईस की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद मॉडल को पिछले साल अक्टूबर में 18 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। तब से वह जेल में बंद है।

    जेल प्रशासन की नाक में दम कर दिया

    पांच महीने जेल में रहने के बाद अब ये नकली बार्बी फिर चर्चा में आ गई है. इस मॉडल ने जेल प्रशासन से जेल के अंदर सेक्स की मांग की है. इस मॉडल का कहना है कि सेक्स एक शारीरिक जरूरत है और इसे जेल के अंदर भी पूरा किया जाना चाहिए। इसने जेल में बंद कई अन्य लड़कियों से भी इस बारे में बात की और इस मामले में उनका सहयोग मांगा. अब इस जेल में बंद कई और लड़कियां भी फेक बार्बी के सपोर्ट में आ गई हैं.

    रात को जेल में मर्द और औरत को एक साथ रखा जाए!

    अबीगैल ने इस बारे में जेल मैगजीन इनसाइड टाइम्स से बात की। उसने कहा कि अब जब वह 18 साल की सजा काट रही है, तो उसके मन में यह आया कि महिला कैदियों को अपने साथी कैदियों के साथ रात बिताने की अनुमति दी जानी चाहिए। अथवा जेल में ही रात में स्त्री-पुरूष के एक साथ रहने की व्यवस्था हो। जेल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की मांग पहली बार सामने आई है। हालांकि कैदियों के परिजनों को दिन में उनसे मिलने की इजाजत होती है, लेकिन जेल में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है.