MP Politics: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल, इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!

    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सियासी पार्टियां चुनावी दांव-पेंच लगाने में जुट गई हैं। बीजेपी की तैयारी सत्ता में वापसी की है, तो वहीं कांग्रेस इस बार भारी सीटों से सत्ता हासिल करना चाहती है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबर है।

    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सियासी पार्टियां चुनावी दांव-पेंच लगाने में जुट गई हैं। बीजेपी की तैयारी सत्ता में वापसी की है, तो वहीं कांग्रेस इस बार भारी सीटों से सत्ता हासिल करना चाहती है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबर है। उम्मीद की जा रही है कि होली आते-आते मध्यप्रदेश कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। 

    नकारात्मक आ रहा मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड 

    सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के पास कई मंत्रियों के कामकाज का ब्योरा पहुंच चुका है। कहा ये जा रहा है कि सरकार के कई मंत्रियों को लेकर जमीनी स्तर पर खूब नाराजगी है। उनका रिपोर्ट कार्ड नकारात्मक आ रहा है। सरकार और संगठन के पास आए रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, मंत्रियों और विधायकों की लंबी लिस्ट हैं जिन्हें लगातार समझाइश दी जा रही है। इशारों-इशारों में यहां तक कह दिया गया है कि उनका रिपोर्ट कार्ड नहीं बदला तो सख्त फैसले भी लिए जा सकते हैं। इधर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद चल रही है। 

    मंत्रियों के खिलाफ आ रही शिकायतें

    विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां निगम मंडलों में नियुक्ति होना है। तो दूसरी तरफ कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल भी करना है। ऐसे में कैबिनेट के कुछ विभागों में बदलाव किया जाएगा तो वहीं कई मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है, और इसकी सबसे बड़ी वजह उनके खिलाफ आ रही शिकायतें हैं। चुनावी एक्सपर्ट की मानें तो राज्य सरकार के कुछ मंत्री ऐसे हैं, जिनके कामकाज से सरकार और पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। ऐसे मंत्रियों को अगर बाहर का रास्ता दिखाया जाता है तो एंटीइकंबेंसी को काफी हद तक रोका जा सकता है।