महाशिवरात्रि से पहले झारखंड में बवाल, मस्जिद से फेंके गए पत्थर, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

    झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि के मौके पर पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद भड़क उठा। दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, मस्जिद से पत्थर फेंके गए, तो फिर मस्जिद पर भी जमकर पत्थर चलाए गए। उपद्रवियों ने क्षेत्र के कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

    झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि से पहले पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद भड़क उठा।  दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, मस्जिद से पत्थर फेंके गए, तो फिर मस्जिद पर भी जमकर पत्थर चलाए गए। उपद्रवियों ने क्षेत्र के कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। 

    धारा 144 लागू

    इस हिंसा को काबू करने के लिए पांकी बाजार में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है। पांकी बाजार पूरी तरह सील कर दिया गया है। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन उखाड़ कर फेंक दिया। जब इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

    4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात

    घटना को लेकर एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे हालात को काबू करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। आसपास के 4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पुलिस के जमावड़े से पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। एसपी चंदन कुमार सिन्हा का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी को लेकर दो पक्षों में विवाद खड़ा गया। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।