क्या IPL खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? पीठ की सर्जरी के बाद स्टेडियम में एंट्री, वीडियो वायरल

    बुमराह बैक इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। 6 महीने से ज्यादा समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में मुंबई इंडियंस के कैंप में नजर आए, जिसके बाद फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या बुमराह इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे

    बुमराह बैक इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। 6 महीने से ज्यादा समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में मुंबई इंडियंस के कैंप में नजर आए, जिसके बाद फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या बुमराह इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। बता दें कि बुमराह आखिरी बार सितंबर 2022 में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान वह चोटिल हो गए थे।

    न्यूजीलैंड में हुई थी बुमराह की सर्जरी

    जसप्रीत बुमराह रविवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस की महिला टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। बुमराह के अलावा मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी स्टेडियम में नजर आएं। इस दौरान जैसे ही फैंस को उनकी एक झलक मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि न्यूजीलैंड में उनकी पीठ की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह एशिया कप या वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे।

    मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

    मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बुमराह नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ब्रेबोर्न स्टेडियम का है। 

    इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह और मुंबई के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आपस में बात कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- रफ्तार. आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह को 2022 की नीलामी के दौरान मुंबई ने खरीदा था, लेकिन वह पीठ की चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल सकेगें, बुमराह की गैरमौजूदगी में आर्चर टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.