इस कब्रिस्तान में दफन हैं करोड़ों लाशें, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान
दुनिया का सबसे बड़ा 'वादी-अल-सलाम'  कब्रिस्तान करीब 1500 एकड़ में फैला हुआ है। मुस्लिम धर्म में शिया समुदाय इस जगह को बेहद पवित्र मानता है। इस कब्रिस्तान को दुनिया भर में 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी जाना जाता है।

आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, इस कब्रिस्तान में करोड़ों लाशें दफन हैं और इसका इतिहास 100 या 200 साल नहीं बल्कि 1400 साल पुराना है। आइए जानते हैं इस कब्रिस्तान से जुड़ी कुछ खास बातें...


बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान इराक में मौजूद है, जिसका नाम 'वादी-अल-सलाम' है। ये कब्रिस्तान इराक के नफाज शहर में मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अकेले इस कब्रिस्तान ने शहर के करीब 20 फीसदी हिस्से को ढक रखा है। इतिहासकार बताते हैं कि इस कब्रिस्तान का निर्माण यहां आठवीं शताब्दी में हुआ था यानी करीब 1400 साल से लोग यहां शवों को दफनाते आ रहे हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा 'वादी-अल-सलाम'  कब्रिस्तान करीब 1500 एकड़ में फैला हुआ है। मुस्लिम धर्म में शिया समुदाय इस जगह को बेहद पवित्र मानता है। इस कब्रिस्तान को दुनिया भर में 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी जाना जाता है।

 

Advertisment
सम्बंधित ख़बरें
Copyright © 2022-23 . Bharat24 All rights reserved