जांच के नाम पर डॉक्टर करता था यौन शोषण!, करीब 70 महिलाओं की अश्लील क्लिप वायरल, मुरगुड में हंगामा

    कोल्हापुर जिले के मुरगुड में झोलाछाप डॉक्टर ने महिलाओं का यौन शोषण क‍िया और उसका वीड‍ियो भी बनाया। करीब 70 से 80 वीडियो क्लिप सोशल मीड‍िया पर वायरल हुए हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है और करीब 400 लोगों ने पत्र लिखकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। इस डॉक्टर ने महिलाओं का यौन शोषण करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें यौन शोषण के 70 से 80 वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. घटना से जिले की 400 महिलाओं ने पत्र लिखकर इस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई डॉक्टर अश्लील हरकत 

    जानकारी के मुताबिक ये सारी क्लिप आरोपी डॉक्टर ने खुद बनाई है और यह सब तब वायरल हो गया जब डॉक्टर ने अपना लैपटॉप रिपेयर के लिए दिया. आरोपी ने लैपटॉप में कई क्लिप जमा कर रखा था। ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में ज्यादातर स्थानीय महिलाओं की वीडियो क्लिप है। अब इस मामले में लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

    पत्र में महिलाओं ने लिखी ये बड़ी बातें

    घटना को लेकर महिलाओं ने पुलिस को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में महिलाओं ने बताया कि मुरगुड का नाम अब किसी और वजह से चर्चा में है. यहां के एक फर्जी डॉक्टर ने अपने व्यवसाय स्थल पर अश्लील हरकत कर मुरगुड का नाम बदनाम कर दिया है। डॉक्टर मरीज की नजर में भगवान होता है लेकिन इस झोलाछाप डॉक्टर ने अपने चिकित्सा पेशे की आड़ में यह गलत काम किया है। इस पेशे में ईमानदारी से काम करने वाले चिकित्सा क्षेत्र के लोगों को कलंकित किया है। हमारी मांग है कि डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।