International Yoga Day: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे और ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर बात करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोगों को जोड़ने और मानवता को एक करने की शक्ति भी है.
पीएम मोदी ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर बंगाल की धरती पर होना उनके लिए खास अनुभव है. उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहां रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद जैसे महान संतों और योगियों ने देश और दुनिया को नई दिशा दी.
योग दुनिया के बेहतर भविष्य की जरूरत
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में इसे अपनाया जा रहा है. योग लोगों को मानसिक शांति, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, "It is very special to be in Bengal today on the occasion of Yoga Day. The sacred land of Bengal, where saints like Ramakrishna Paramahamsa descended, Swami Vivekananda introduced yoga to the entire world from… pic.twitter.com/Ve5xZwae0X
— ANI (@ANI) June 21, 2026
उन्होंने कहा कि योग केवल आसनों तक सीमित नहीं है. यह जीवन को संतुलित बनाने और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का माध्यम है.
दुनिया भर से आईं योग की तस्वीरें
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों और दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों से योग कार्यक्रमों की प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आ रही हैं.
उन्होंने कहा कि भारत में हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक और पूर्व से पश्चिम तक हर जगह लोग योग कर रहे हैं. पूरा देश आज योग की ऊर्जा से भरा हुआ दिखाई दे रहा है.
हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है योग
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग किसी एक उम्र के लोगों के लिए नहीं है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी योग से लाभ उठा सकते हैं.
उनके मुताबिक योग शरीर, मन और आत्मा को मजबूत बनाता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
इस साल की थीम
इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' रखी गई है. इसका उद्देश्य लोगों को जीवनभर स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है.
विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित योग करने से बढ़ती उम्र में भी शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं और कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का खतरा! IMD ने दी चेतावनी