3 जुलाई को  ISRO लॉन्च करेगा चंद्रयान-3, रूस ने अपना मून लैंडर मिशन कार्यक्रम किया स्थगित

    चंद्रयान-2 साल 2019 में 22 जुलाई को लॉन्च हुआ था. करीब दो माह बाद पता चला कि चंद्रमा के साउथ पोल के पास उतरने की कोशिश करते में स्पेसशिप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसके बाद से भारत चंद्रयान-3 की तैयारी में जुट गया था.

    3 जुलई को भारत चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है, यानी एक भारतीय स्पेसशिप चांद पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को देखते हुए रूस ने मून लैंडर मिशन कार्यक्रम स्थगित किया है. जिससे चांद पर चंद्रयान-3 की अच्छे से लैंडिंग हो सके. बता दें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल हुई तो भारत चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसका स्पेसशिप चांद पर लैंड होगा. इससे पहले रूस, चीन व अमेरिका चांद पर अपना स्पेसशिप उतार चुके हैं. 

    2019 चंद्रयान-2 हो गया था दुर्घटनाग्रस्त 

    मिली जानकारी के अनुसार चंद्रयान-2 साल 2019 में 22 जुलाई को लॉन्च हुआ था. करीब दो माह बाद पता चला कि चंद्रमा के साउथ पोल के पास उतरने की कोशिश करते में स्पेसशिप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसके बाद से भारत चंद्रयान-3 की तैयारी में जुट गया था. 

    भारत रचेगा इतिहास- इसरो चीफ

    इसरो के चीफ एस सोमनान ने एक बयाम में कहा है कि इस बार 3 जुलाई को भारत इतिहास रचने जा रहा है. पिछली बार मिली असफलता से बहुत कुछ सीखा, इस बार चंद्रयान- 3 मिशन लॉन्च कर भारत इतिहास रचेगा. 

    जाने चंद्रयान-3 के बारे में

    इसरो चंद्रयान मिशन के तहत अपना स्पेस शिप चांद पर भेजेगा है. चांद पर होने वाली गतिविधियो समझने के लिए यह चंद्रयान-3 भेजा जा रहा है. भारत ने 2008 में पहली बार चंद्रयान लॉन्च किया था, मगर मिशन असफल रहा था. इस सारे कार्यक्रम से चीन को बड़ा झटका लगेगा.