IND vs AFG: तीसरे वनडे में बड़ा बदलाव! हर्षित राणा की एंट्री, केएल राहुल नंबर-3, जानें प्लेइंग 11

India Probable Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने के साथ कुछ नए कॉम्बिनेशन आजमा सकती है.

india vs afghanistan 3rd ODI probable playing 11 Harshit Rana return
Image Source: ANI

India Probable Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने के साथ कुछ नए कॉम्बिनेशन आजमा सकती है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट अंतिम मुकाबले में कई अहम बदलाव कर सकता है, जिसमें युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है.

हर्षित राणा को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम तीसरे वनडे में तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव कर सकती है. दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह को आराम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. हर्षित लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद चोट के कारण वह टी20 विश्व कप और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. ऐसे में उनकी वापसी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव संभव

भारतीय टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करने के मूड में दिखाई दे रहा है. दूसरे वनडे में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को इस बार नंबर-3 की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. यदि ऐसा होता है तो शीर्ष क्रम का पूरा संतुलन बदल जाएगा. शुभमन गिल एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी पोजिशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम प्रबंधन भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग संयोजन आजमाना चाहता है.

भविष्य की तैयारियों पर रहेगा फोकस

सीरीज का परिणाम चाहे जो भी हो, भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आने वाले बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. युवा खिलाड़ियों को मौका देना, बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन लाना और विभिन्न परिस्थितियों में खिलाड़ियों की क्षमता को परखना टीम की प्राथमिकता होगी. ऐसे में चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर भी बन सकता है.

तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: तीसरे वनडे में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव