NEET-UG 2026: 'ये Fake है...', NTA ने पेपर लीक के दावे को बताया फर्जी, वायरल वीडियो पर क्या कहा?

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई. इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

NEET-UG 2026 re exam NTA claiming paper leak Viral video termed as fake
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

NEET-UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई. इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर लीक हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई.

NTA ने दावे को बताया झूठा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है. एजेंसी के मुताबिक वीडियो में किए गए सभी दावे गलत हैं और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.

NTA ने कहा कि परीक्षा पूरी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच संपन्न हुई है और पेपर लीक होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एजेंसी ने कहा कि छात्रों को गुमराह करने या डर फैलाने के लिए झूठी जानकारी फैलाना गंभीर अपराध है. NTA ने बताया कि वह संबंधित एजेंसियों और कानून प्रवर्तन संस्थाओं की मदद से ऐसे लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने यह फर्जी सामग्री तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर फैलाया.

छात्रों और अभिभावकों से अपील

NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें. परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के सत्यापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही लें.

एजेंसी ने यह भी कहा कि लाखों छात्रों के लिए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है.

पहले रद्द हो चुकी थी परीक्षा

गौरतलब है कि इससे पहले मई में आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी. इस मामले को लेकर देशभर में काफी विवाद हुआ था और कई राजनीतिक दलों ने भी सवाल उठाए थे.

इसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. NTA का कहना है कि इस बार परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे.

ये भी पढ़ें- पानी के लिए फिर बिलबिलाया पाकिस्तान! ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी जंग की गीदड़भभकी, जानें क्या कहा