अगर भारत पर हमला होता है तो हम देंगे जवाब... पीएम मोदी से मुलाकात में बोले ट्रंप, जानें क्या कहा

PM Modi-Trump Meet: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 सम्मेलन के बीच भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 16 महीने बाद आमने-सामने बैठकर द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.

PM Modi and donald trump Bilateral meeting in France india america relations
Image Source: ANI

PM Modi-Trump Meet: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 सम्मेलन के बीच भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 16 महीने बाद आमने-सामने बैठकर द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस बैठक को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वैश्विक व्यापार, समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच दोनों देशों के संबंधों की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है. बातचीत के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर बढ़ते हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. 

"भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण"- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि, "भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है. हमने हमेशा माना है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर देना चाहिए. समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया भर के समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं." 

मैं आपकी लीडरशिप की तारीफ करता हूं - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, "नाविकों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. उन्हें भरोसा है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी." पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज पर हमारी और आपकी चिंता एक है. होर्मुज का खुलना दुनिया के लिए जरूरी है. इसके खुलने से दुनिया को आसानी होगी. पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, "पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में हुई प्रगति को लेकर मैं आपकी लीडरशिप की तारीफ करता हूं." इस पर ट्रंप ने कहा कि भारत का भी इसमें बड़ा रोल है.

मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई - ट्रंप

इसके बाद इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "फ्रांस में हमारी कुछ बहुत अच्छी बैठकें हुईं. यह G7 है.इसके बाद G2 और फिर G20 आता है. खास तौर पर, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. हम एक ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है. अमेरिका अपने अब तक के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है. हमारे पास 19.2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा आ रहे हैं, और हम फैक्टरियां बना रहे हैं; हम हर चीज का प्रोडक्शन कर रहे हैं."

ट्रंप ने कहा कि, "प्रधानमंत्री अमेरिका में काफी प्रोडक्शन कर रहे हैं. वह अमेरिका में काफी पैसा खर्च कर रहे हैं, इसलिए हम उनके प्रयासों की तारीफ करते हैं. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वह लंबे समय से मेरे दोस्त रहे हैं, और हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं, और आपके साथ होना बहुत अच्छा लग रहा है."

हम हर तरह से भारत के साथ - ट्रंप

भारत से रक्षा संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है. भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों को लेकर भी बात चल रही है. ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह से भारत के साथ हैं. अगर भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उनकी मदद के लिए वहां मौजूद रहेगा."

ये भी पढ़ें: शर्त नहीं मानी तो बम बरसाएंगे... ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, कहा - डील फाइनल नहीं