भारतीय नाविकों की सुरक्षा से होर्मुज तक... डोनाल्ड ट्रंप संग मीटिंग में PM मोदी ने क्या-क्या कहा?

PM Modi Meets Trump: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई.

pm modi Donald Trump Bilateral talks Indian sailors safety Hormuz
Image Source: ANI

PM Modi Meets Trump: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई. 16 महीनों से अधिक समय बाद दोनों नेताओं की यह पहली औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात रही, जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजरें टिकी थीं. बैठक में समुद्री सुरक्षा, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और वैश्विक शिपिंग मार्गों को खुला बनाए रखने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

"सुरक्षा भारत की पहली प्राथमिकता"

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि, "लाखों भारतीय नाविक दुनियाभर पर काम कर रहे हैं और पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के बीच उनकी सुरक्षा भारत की पहली प्राथमिकता है." पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, 'होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.' पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते में नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के प्रयासों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की. उन्होंने कहा, 'पश्चिम एशिया में शांति लाने की उम्मीद जगाने के लिए धन्यवाद. आपके नेतृत्व में हुई प्रगति सराहनीय है.'

'बहुत अच्छी बातचीत हुई' बोले ट्रंप

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी 'बहुत अच्छी' बैठक हुई. उन्होंने बताया कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की टीमें साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं तथा दोनों देशों के संबंधों में नई गति और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है.

भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा भी उठा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने की शुरुआत में ओमान के तट पर वाणिज्यिक जहाजों पर हुए अमेरिकी सैन्य हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा भी ट्रंप के सामने उठाया. इस पर ट्रंप ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'मैंने इसके बारे में सुना. यह एक कठिन पेशा है. हम इस पर मिलकर काम करते हैं. वे बहुत अच्छे लोग थे.'

ये भी पढ़ें: अगर भारत पर हमला होता है तो हम देंगे जवाब... पीएम मोदी से मुलाकात में बोले ट्रंप, जानें क्या कहा