IND vs AFG: अर्धशतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी हासिल किया बड़ा मुकाम, इस खास क्लब में हुई एंट्री

Rohit Sharma Record, IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनकी छोटी सी पारी भी एक बड़ी उपलब्धि की गवाह बन गई.

rohit-sharma-enters-elite-list-with-14000-list-a-runs ind vs afg
Image Source: ANI

Rohit Sharma Record, IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनकी छोटी सी पारी भी एक बड़ी उपलब्धि की गवाह बन गई. लखनऊ में खेले गए मुकाबले में रोहित ने सिर्फ 39 गेंदों में 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वह महज दो रन से अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया.

लिस्ट-ए क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे

इस मैच में 48 रन बनाते ही रोहित शर्मा भारत की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए. इस खास सूची में उनसे पहले केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों का नाम दर्ज था. अब रोहित भी इस प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा बन चुके हैं, जो उनके लंबे और शानदार करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

भारत के लिए सबसे ज्यादा लिस्ट-ए मैच 

1) सचिन तेंदुलकर - 21,999 रन

2) विराट कोहली - 16,447 रन

3) सौरव गांगुली - 15,622 रन

4) राहुल द्रविड़ - 15,271 रन

5) रोहित शर्मा - 14,038* रन

वनडे क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड

अगर वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रनों की बात करें तो रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं. रोहित के बाद सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का नाम आता है. पिछले कुछ वर्षों में रोहित ने जिस निरंतरता के साथ रन बनाए हैं, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है.

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन (टॉप-5 बल्लेबाज)

  • सचिन तेंदुलकर- 18426 रन 
  • विराट कोहली- 14797 रन 
  • रोहित शर्मा- 11641 रन 
  • सौरव गांगुली- 11221 रन 
  • राहुल द्रविड़- 10768 रन

264 रन का रिकॉर्ड आज भी कायम

रोहित शर्मा ने अब तक 284 वनडे मैचों की 276 पारियों में 48.70 की औसत से 11,641 रन बनाए हैं. उनके नाम 33 शतक और 61 अर्धशतक दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो आज भी इस प्रारूप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना हुआ है. उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ खेली थी. एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाया है, जिससे इस उपलब्धि की महानता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: फील्डिंग पर उठ रहे थे सवाल, फिर वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा कमाल; पकड़ा ऐसा कैच, हर कोई रह गया भौचक्का