Aaj ka Rashifal: इन 5 राशि वालों के करियर और कारोबार में होगा लाभ, मेहरबान रहेंगे सितारे, जानें राशिफल

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 जून 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. आज चंद्रमा, शनि और बुध का विशेष प्रभाव रहेगा.

Aaj ka Rashifal these zodiac signs will see gains in their careers and businesses horoscope
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Aaj ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 जून 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. आज चंद्रमा, शनि और बुध का विशेष प्रभाव रहेगा. साथ ही बुध आदित्य योग और गजकेसरी योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. कुछ राशियों को नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों और व्यवहार में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी.

मेष राशि

आज वैवाहिक जीवन और साझेदारी के मामलों में संयम बरतना जरूरी रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए आलोचना और क्रोध से दूरी बनाकर रखें. व्यापारिक साझेदारी में किसी भी नए समझौते से पहले सभी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें. आज विवाह या नई पार्टनरशिप से जुड़े बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा.

वृषभ राशि

आज बुध आदित्य योग आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. संतान, प्रेम संबंध और शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं. भूमि, भवन और वाहन संबंधी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. माता का सम्मान और सहयोग आपके लिए भाग्यवृद्धि का कारण बन सकता है.

मिथुन राशि

आज आपकी बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. गजकेसरी योग आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है. नए संपर्क बनेंगे और परिवार में शुभ कार्यों का माहौल रहेगा. करियर और व्यवसाय में भी प्रगति के संकेत हैं. कुल मिलाकर दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा.

कर्क राशि

गुरु और चंद्रमा की युति आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान बनाएगी. स्वास्थ्य सुधारने और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए समय अच्छा है. कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिंह राशि

आज आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है. हालांकि नकारात्मक सोच और निराशावादी लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या राशि

करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं. हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. जीवनसाथी के प्रति नकारात्मक विचारों से बचें और परिस्थितियों को समझदारी से संभालें. शांत मन से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा.

तुला राशि

आज आपकी कुंडली में बन रहे शुभ योग कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान दिला सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. वरिष्ठों और पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा. अनुभवों से सीखकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

वृश्चिक राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. नौकरी, व्यवसाय और यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता के संकेत हैं. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्राएं लाभकारी साबित हो सकती हैं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें.

धनु राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. स्वास्थ्य और व्यवहार दोनों पर ध्यान देना जरूरी होगा. जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है. कार्यों में थोड़ी देरी संभव है, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे.

मकर राशि

विवाह और व्यापारिक साझेदारी के लिए दिन काफी अनुकूल माना जा रहा है. अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. व्यवसाय में नई पार्टनरशिप लाभदायक साबित हो सकती है. अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने का प्रयास करें.

कुंभ राशि

बड़े आर्थिक फैसले और महत्वपूर्ण सौदे आज सफल हो सकते हैं. प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं. बैंकिंग और वित्तीय मामलों को निपटाने के लिए समय अच्छा रहेगा. खानपान में लापरवाही से बचें.

मीन राशि

आज आपकी दूरदर्शिता और समझदारी बड़े फैसलों में सफलता दिला सकती है. संतान और प्रियजनों से सुखद समाचार मिल सकते हैं. लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है. स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खानपान में संतुलन रखें.