ग्लैमर के पीछे छिपा था करोड़ों का खेल, मॉडल के ट्रॉली बैग से मिला कुछ ऐसा, चौंक गए कस्टम अधिकारी!

Mumbai Airport Drugs: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई 28 वर्षीय मॉडल को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से करोड़ों रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है.

Model arrested at Mumbai airport over 11 kg of hydroponic cannabis found in bag
Image Source: Social Media

Mumbai Airport Drugs: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई 28 वर्षीय मॉडल को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से करोड़ों रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 11.82 करोड़ रुपये आंकी गई है.

शक होने पर की गई जांच

जानकारी के अनुसार, महिला बैंकॉक से फ्लाइट के जरिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी. एयरपोर्ट पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उसके ट्रॉली बैग की जांच की. तलाशी के दौरान बैग से 12 वैक्यूम-सील्ड प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए. जब इन पैकेटों की जांच की गई तो उनमें हाइड्रोपोनिक गांजा मिला.

11 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

कस्टम विभाग के अनुसार, बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 11.824 किलोग्राम है. यह हाई क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक गांजा बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11 करोड़ 82 लाख रुपये है.

ब्यूटी पेजेंट में ले चुकी थी हिस्सा

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान हर्षा सनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2025 में आयोजित 'मिसेस केरल' ब्यूटी पेजेंट की प्रतिभागी रह चुकी है. इसके अलावा वह एक निजी कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी है.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि बरामद पदार्थ की जांच एनडीपीएस टेस्ट किट से की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई. इसके बाद महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- El Nino Effect: सूखा और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी... अल नीनो की वापसी से बढ़ा खतरा, भारत पर क्या होगा असर?